बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ FIR दर्ज

City: Patna | Date: 11/03/2018
1287

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  नित्यानंद राय  पर एक जनसभा को संबोधित करते वक्त भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। नित्यानंद राय द्वारा की गई इस टिप्पणी की वजह से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। उनपर इस तरह का बयान देकर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। उन्होंने कहा था कि यदि अररिया लोकसभा सीट पर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार अशरफ आलम जीतते हैं तो यह क्षेत्र आतंकी संगठन आईएसआईएस का पनाहगार बन जाएगा। उन्होंने कहा लेकिन अगर इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह की जीत होती है तो इस क्षेत्र में देशभक्ति बढ़ेगी। राय की टिप्पणी पर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आपत्ति जताते हुए इसे बीजेपी की हताशा का परिचायक बताया और कहा कि उन्होंने अररिया में भाजपा की भारी हार की संभावना के मद्देनजर ऐसी टिप्पणी की होगी। इसके अलावा नरपतगंज के सर्किल ऑफिसर निशांत कुमार ने नित्यानंद का फुटेज देखने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

More News

मोकामा झड़प मामला: अनंत सिंह के करीबी छोटू सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में, जक्कनपुर थाने...
तिथि : 23/10/2026
करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023