बिहार: लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद अररिया में लगे देश विरोधी नारे, वीडियो वायरल, केस दर्ज

City: Patna | Date: 16/03/2018
1234

अररिया लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद राजद समर्थकों द्वारा निकाले गये विजय जुलूस में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले वायरल विडियो को लेकर गुरुवार को दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा। भाजपा ने इसके विरोध में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की मांग की। वहीं शहर के युवाओं ने शाम को मशाल जुलूस निकालकर इसका विरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना ने शाम को प्राथमिकी दर्ज कर ली। नगर थानेदार दीपांकर श्रीज्ञान के स्वलिखित बयान पर आबिद रेजा, सुल्तान आजमी व शहजाद आजाद को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में श्रीज्ञान द्वारा कहा गया है कि उनके मोबाइल पर भी यह विडियो आया था। विडियो को देखने व बैकग्रांउड के सत्यापन में पाया गया कि नवनिर्वाचित सांसद सरफराज आलम के घर के सामने यह विडियो बनाया गया है। इसमें देश के टुकड़े करने की बात कही गई है।

विडियो से तीन युवकों की पहचान के बाद मामला दर्ज किया गया। इसमें कुछ आरोपी अज्ञात भी हैं। हालांकि इस मामले को लेकर शिवपुरी के किसलय प्रियदर्शी ने भी नगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में एसपी धूरत सायली ने बताया कि आरोपियों की पहचान के बाद केस दर्ज किया गया है। अब गिरफ्तारी होगी। वहीं, राजद के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिसने भी इस तरह की हरकत की है वह निंदनीय है। उनके खिलाफ उचित कानून कार्रवाई होनी चाहिए।

 

More News

करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023