बिहार में अपराध बेलगाम, सदन में सवाल नहीं पूछने देती सरकार: तेजस्वीव

City: Patna | Date: 27/11/2018
1236

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो गए हैं, लेकिन सुनियोजित तरीके से यह व्यवस्था कर दी गई है कि आप विधि-व्यवस्था से जुड़े प्रश्न विधानसभा में पूछ ही नहीं सकते। पिछले सत्र से ही सदन की कार्यवाही उस दिन शुरू हो रही है कि विधि-व्यवस्था से जुड़े प्रश्न का नंबर ही नहीं आए। तेजस्‍वी विधानसभा स्थित अपने कक्ष में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि पहले शुक्रवार को सदन शुरू होता था इसलिए सोमवार को विधि-व्यवस्था से जुड़े सवालों की बारी आ जाती थी। अब सदन सोमवार को शुरू हो रहा है, इसलिए विधि-व्यवस्था से जुड़े सवाल नहीं आ पाते हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कार्यस्थगन विषम परिस्थिति में ही लाया जाता है। हम सवाल के अवसर खत्म नहीं करना चाहते। शीतकालीन सत्र कम से कम सात दिनों का होता तो अच्छा रहता। बिहार में अपराध के आंकड़े जबर्दस्त तरीके से बढ़े हैैं। वर्ष 2016 में बिहार में संज्ञेय अपराध 238950 हुए, 2017 में यह संख्या 292153 हो गयी और इस वर्ष आठ महीने में अपराध का आंकड़ा 215,703 पर पहुंच गया है। पटना में तो जबर्दस्त तरीके से आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं।

सीतामढ़ी में एक अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति की हत्या का मामला उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी में वहां कांड हुआ। प्रशासन पूरी तरह से दंगाईयों के साथ था। अगर सीतामढ़ी कांड की न्यायिक जांच नहीं होती है तो पूरा विपक्ष सीतामढ़ी मार्च करेगा।

More News

करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023