बिहार में सुशासन का दावा हो रहा है फेल: उपेंद्र कुशवाहा

City: Patna | Date: 02/12/2018
1291

एनडीए छोड़ने के कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. एक अखबार की खबर को मेंशन करते हुए कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में सुशासन का दावा फेल हो रहा है. राज्य में हत्याएं हो रही हैं. सरकार क्या कर रही है ?

   http://twitter.com/UpendraRLSP/status/1069086468625260544

दरअसल, हाल ही में अपराधियों ने मोतिहारी में आरएलएसपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक का नाम प्रेमचंद कुशवाहा बताया जाता है जो हॉस्पिटल संचालक भी थे.घटना पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र स्थित सिरहा रोड करबला के पास की है जहां अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली लगने से घायल हुए कुशवाहा को गंभीर स्थिति में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया. इलाज के लिए मोतिहारी लाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वैशाली में जंदाहा प्रखंड प्रमुख और आरएलएसपी नेता मनीष सहनी की 13अगस्त को बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी थी. मनीष सहनी की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने जंदाहा थाने को आग के हवाले कर दिया था और जमकर उत्पात मचाया.

 

More News

मोकामा झड़प मामला: अनंत सिंह के करीबी छोटू सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में, जक्कनपुर थाने...
तिथि : 23/10/2026
करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023