उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा

City: Patna | Date: 10/12/2018
1287

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी  गठबंधन से खुद को अलग करने का ऐलान करते हुए मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।बता दें कि कुशवाहा ने शीतकालीन सत्र से पहले एनडीए की आज होने वाली बैठक में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था। आरएलएसपी अध्यक्ष के इस कदम से 40लोकसभा सीटों वाले बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

आरएलएसपी को 2019के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के बीजेपी के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी और जेडीयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। कुशवाहा पिछले कुछ हफ्तों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।वहीं पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, 'कुशवाहा आज बीजेपी से अपनी राह अलग करने की घोषणा कर सकते हैं। वह केंद्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देंगे।' ऐसी अटकलें हैं कि आरएलएसपी विपक्ष गठबंधन से हाथ मिला सकती है, जिसमें लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस शामिल हैं।

 

More News

मोकामा झड़प मामला: अनंत सिंह के करीबी छोटू सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में, जक्कनपुर थाने...
तिथि : 23/10/2026
करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023