बिहार के मुजफ्फरपुर में बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच मजदूरों के शव मिले

City: Patna | Date: 31/12/2018
1233

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेकरी फैक्ट्री में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में जहां पांच मजदूरों की मौत हो गई वहीं तीन मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है। अगलगी की इस घटना में 8 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के बोचहां थाना इलाके के एतवारपुर की है।

जानकारी के मुताबिक झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने की घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है।

मौके पर पहुंची टीम राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाये जाने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More News

करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023