पटना के हनुमान मंदिर में भगदड़, नववर्ष पर दर्शन के लिए उमड़ी थी भीड़

City: Patna | Date: 01/01/2019
1238

बिहार में पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में नए साल पर भगदड़ मच गई, जिसमें 10से अधिक लोग जख्‍मी हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि हालात को तुरंत काबू में कर लिया गया, जिससे किसी बड़ी घटना को होने से रोका जा सका। पटना रेलवे स्‍टेशन के नजदीक स्थित इस मंदिर में बड़ी संख्‍या में लोग नववर्ष पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़े थे।

पटना का यह प्रसिद्ध मंदिर संकट मोचन मंदिर और महावीर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, जहां ऐसे अवसरों पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ पहुंचती है। इस बार नववर्ष मंगलवार को पड़ने के कारण श्रद्धालुओं की संख्‍या और अधिक हो गई थी, जिसके कारण सुबह यहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने यहां लाठीचार्ज भी किया। नववर्ष मंगलवार को होने की वजह से यहां भीड़ का अनुमान पहले से ही था, जिसे ध्‍यान में रखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई थी। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतार भी प्रवेश के लिए बनाई गई थी। फिर भी कुछ श्रद्धालुओं ने नाके तोड़ मंदिर में प्रवेश की कोशिश की, जिसके कारण भगदड़ की स्थिति उत्‍पन्‍न हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

More News

करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023