लॉकडाउन के चलते बिहार के नवादा के बाद उत्तराखंड में हुई एक अनोखी शादी

City: Dehradun | Date: 18/04/2020
379

देहरादून–देश भर मे कोरोना को लेकर लॉकडाउन है वही कुछ लोगो की शादी की तारीख भी नजदीक है।लॉकडाउन के अनुसार अब शादी मे पाँच लोगो को परमिशन मिलि है। ऐसा ही मामला सामने आया है देहरादून का।मिलि जानकारी के अनुसार ताजा मामला देहरादून जैन धर्मशाला का है। ना बाजा गाजा ना बारात सभी रीति रिवाजों के साथ दूल्हा अपनी माँ के साथ और दुल्हन अपने माता पिता के साथ विवाह स्थल गये। सुरक्षा को देखते हुऐ दोनो ऒर के लोगों ने मास्क और सांइटिज़ेर का प्रयोग किया। उसके बाद दोनो सात फेरो के बंधन में बंधे। दोनो परिवारो ने बताया की शादी के अन्य कार्यक्रम लॉकडाउन होने के बाद किया जाएंगे।

गोविंदगढ़ के प्रकाश नगर मे रहने वाली मंजू गुप्ता के बेटे आलोक गुप्ता की शादी तिलक रोड निवासी अमित जैन की बेटी महक से तय हुई थी। जिसकी तारीख 16अप्रैल थी। इसके लिये परिवार वालो के शादी के कार्ड भी छपबाने से पहले ही देश लॉकडाउन हो गया था।

More News