बिहार के अररिया में अफसर की गाड़ी रोकने पर होमगार्ड जवान से उठक-बैठक कराने वाले ASI सस्पेंड

City: Patna | Date: 22/04/2020
1234

बिहार के अररिया में होमगार्ड जवान से उठक-बैठक कराने वाले एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है. नीतीश सरकार ने एएसआई गोविंद सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया था. इसके बाद नीतीश सरकार ने जांच के आदेश दिए थे.

दरअसल, अररिया में कृषि अधिकारी मनोज कुमार को रास्ते में रोकना होमगार्ड जवान को महंगा पड़ गया था. अधिकारी के नाराज होने पर एएसआई गोविंद सिंह ने होमगार्ड जवान को सजा दी थी और उससे उठक-बैठक कराया था. इसका वीडियो वायरल हो गया था. इस पर सरकार ने कार्रवाई की है.

क्या है मामला

बिहार में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था. यह वीडियो अररिया का था, जहां कृषि अधिकारी मनोज कुमार एक होमगार्ड जवान को फटकार लगा रहे थे. सजा भुगतने वाले इस जवान की गलती सिर्फ इतनी भर है कि लॉकडाउन में कृषि पदाधिकारी को गाड़ी रोक दी. इसके बाद जवान से उठक-बैठक कराया गया.

गाड़ी रोके जाने से कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार इतने नाराज हो गए कि उनकी नाराजगी को देखते हुए पुलिस अधिकारी ने होमगार्ड को सरेआम सजा सुनाई. इस मामले में कृषि पदाधिकारी से स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है, जबकि एएसआई गोविंद सिंह को सस्‍पेंड कर दिया गया है.

वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अररिया के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है. इसके साथ ही बिहार के डीजीपी ने घटना पर नाराजगी जताई है और होमगार्ड जवान से बात कर उसके प्रति संवेदना जताई है. बताया जा रहा है कि अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

More News

करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023