सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रही पुलिस को लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा

City: Patna | Date: 30/04/2020 SN24 DESK
1217

कोरोनावायरस को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाना बिहार के पुलिसकर्मियों को खासा महंगा पड़ गया। मोतिहारी के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। कुछ लोग हाथों में डंडे लिए हैं, तो कोई ईट-पत्थर फेंक रहा है। जैसे ही पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिली वैसे ही जिले के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा मौके पर पहुंचे।

दरअसल, पुलिसकर्मी बाजार में लॉक डाउन का सख्ती से पालन करा रही थी जिसको लेकर वाहन चैकिंग भी की जा रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार युवक से पुलिस कागजों की जांच कर रही थी। तभी पीछे से कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

इस घटना में कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल भी हो गए। मौके पर पहुंचे एसपी नवीन चंद्र झा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया। घायल पुलिसकर्मियों को शुरुआती इलाज के बाद थाने पर लाया गया।

More News

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023
बिहार मुखिया प्रत्याशी के प्रचार के दौरान बाइक रैली मे दो पक्ष आपस में उलझे , लोगो ने भागक...
तिथि : 18/07/2021
तीन बदमाशो ने छात्रा का अपहरण कर किया गेंगरेप, पुलिस को झाड़ी में कराहती मिली युवती
तिथि : 17/10/2021
तेजस्वी जी मुख्यमंत्री का ताज कांटो भरा होता है, बड़े भाई तेज बोले मैं तो किंगमेकर की भूमिक...
तिथि : 15/10/2021