सोन नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूब गये, 3 शव बाहर निकाले गए, तीन की तलाश जारी

City: Garhwa | Date: 16/05/2020 Admin SN24
1258

गढ़वा : झारखंड में शनिवार (16 मई) की सुबह-सुबह 6 युवक सोन नदी में डूब गये. तीन युवकों के शव मिल गये हैं, जबकि बाकी की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है. सुबह-सुबह एक साथ आधा दर्जन युवकों के डूबने की सूचना से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गयी

कांडी प्रखंड के डूमरसोता की घटना

घटना गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड के डूमरसोता की है. यहां सोन नदी में ये युवक नहाने के लिए गये थे. नहाने के दौरान ही सभी डूब गये. सभी युवकों के कपड़े नदी के किनारे पड़े हुए थे. युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां जुट गये. प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी.

3 शव बाहर निकाले गए, तीन की तलाश जारी

प्रशासनिक अधिकारी गोताखोरों की टीम के साथ वहां पहुंचे. गोताखोरों ने नदी से तीन युवकों के शव निकाल लिये हैं. बाकी युवकों के शवों की तलाश की जा रही है. जैसे ही 6 युवकों के डूबने की सूचना गांव में पहुंची, वहां चीक-पुकार मच गयी. सोन नदी के तट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी है.

More News

बंद मकान से तेज दुर्गंध, दरवाजा खोलते ही मचा तहलका
तिथि : 19/05/2026
गढ़वा में अनियंत्रित बाइक पुल से नीचे गिरी, बाइक पर सवार दो की मौत एक घायल
तिथि : 24/05/2020
गढ़वा में शरारती तत्वों द्वारा तालाब में डाला जहर, हजारों मछलियां मरीं
तिथि : 13/05/2020 Samay news 24 Desk
डीसी के अलर्ट करने के बाद भी वज्रपात से चिनिया में एक की मौत एक घायल
तिथि : 12/05/2020 Admin
गढ़वा में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद, दो मुहल्ले सील
तिथि : 23/04/2020
सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए : बिडिओ बिशुनपुरा(गढ़वा)
तिथि : 24/05/2018