बिहार सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, छूट में खुल सकती है सिर्फ कपड़े की दुकान

City: Patna | Date: 18/05/2020 Admin SN24
1218

बिहार सरकार ने लॉकडाउन 4.0 को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है. नई गाइडलाइंस के मुताबिक, बिहार में नई छूट बस इतनी है कि जो इलाके कंटेनमेंट जोन और रेड जोन से बाहर है, वहां पर कपड़े की दुकानें खुल सकती हैं.

कपड़े की दुकानों को खोलने को लेकर जिलाधिकारी फैसला लेंगे. जिलाधिकारी तय करेंगे कि दुकानें किन-किन दिनों में खुलेंगे और कितने समय के लिए खुलेंगे. बिहार सरकार ने सभी प्रखंड मुख्यालयों को रेड जोन घोषित कर दिया है.

सरकार का मानना है कि बिहार में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर रोजाना आ रहे हैं और प्रखंडों में स्थित क्वारनटीन सेंटर में रह रहे हैं. इससे उन इलाकों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. प्रदेश के रेड जोन इलाके में राज्य सरकार ने कोई भी नई छूट नहीं दी है.

दूसरे राज्यों से बिहार लौट रहे लोगों के लिए राज्य सरकार ने कैब सर्विस की इजाजत दे दी है. हालांकि, यह सेवा केवल मरीजों और ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए होगी.बता दें कि बिहारा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1300 के पार पहुंच चुकी है. राज्य में सोमवार को 58 नए मामले में सामने आए थे.

More News

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023
बिहार मुखिया प्रत्याशी के प्रचार के दौरान बाइक रैली मे दो पक्ष आपस में उलझे , लोगो ने भागक...
तिथि : 18/07/2021
तीन बदमाशो ने छात्रा का अपहरण कर किया गेंगरेप, पुलिस को झाड़ी में कराहती मिली युवती
तिथि : 17/10/2021
तेजस्वी जी मुख्यमंत्री का ताज कांटो भरा होता है, बड़े भाई तेज बोले मैं तो किंगमेकर की भूमिक...
तिथि : 15/10/2021