धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने दिया जलापूर्ति को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का आदेश

City: Select City | Date: 30/07/2020
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार, धनबाद (झमाडा) के प्रबंध निदेशक को जलापूर्ति एवं जल संयंत्रों का कार्य तत्काल प्रभाव से बहाल करने का आदेश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि जल मूलभूत आवश्यक सुविधा है। आपदा के समय में उसे बाधित करना भारत सरकार तथा झारखंड सरकार के निर्देशों का उल्लंघन है।

उपायुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति या संघ, जो जलापूर्ति का कार्य (जामाडोबा एवं अन्य जल संयंत्रों में) बहाल करने में बाधा उत्पन्न करते हैं तो उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस आदेश को गंभीरता से लेने को कहा है। साथ ही प्रबंध निदेशक को कर्मियों से समन्वय स्थापित कर समस्या के निराकरण के लिए प्रयासरत रहने का निर्देश दिया है।

वहीं प्रबंध निदेशक, झमाडा ने उपायुक्त को बताया कि 29 जुलाई की मध्य रात्रि से कार्य बहिष्कार कर जलापूर्ति बाधित की गई है। झमाडा के निदेशक ने मोहम्मद असलम तथा श्री विशेश्वर महतो को वार्ता के लिए बुलाया था। परंतु वे अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कर्मियों का एक माह का वेतन का चेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा, बैंक मोड में दिया गया है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण बैंक की शाखा सील है इसलिए भुगतान नहीं हो पाया है।

More News

SIR पर झारखंड कांग्रेस का बड़ा दांव, 15 दिन और देने की मांग
तिथि : 21/07/2026
धनबाद: केंदुआ में जमीन धंसी, मुख्य सड़क पर आई बड़ी दरार, बोकारो-धनबाद मार्ग पर आवागमन ठप
तिथि : 15/04/2026
बलियापुर के भिखराजपुर में उपद्रव के बाद प्रशासनिक हलचल, DC और SSP ने देर रात किया दौरा, दो...
तिथि : 27/03/2026
बंगाल में रेप के दोषी को 10 दिन में फांसी, विधानसभा में बिल पेश, ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्ड...
तिथि : 3/09/2024
पलामू पुलिस ने पांच उग्रवादियों को किया गिरफ्तार,ईंट भट्ठा में पांच वाहनों को जलाने का था ...
तिथि : 25/03/2023
धनबाद कोविड ट्रिटमेंट प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने, मरीजों की संख्या कम बताने के लिए पाटलिपुत...
तिथि : 28/04/2021
धनबाद में 14 कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर लगाया गया कर्फ्यू
तिथि : 20/08/2020
रांची के दिवंगत पत्रकार रामानुजम की मौत मामले में एसआईटी का गठन किया जाएगा
तिथि : 13/08/2020
धनबाद में 68 वर्षीय बुजुर्ग, 62 वर्षीय महिला सहित 8 हुए कोविड -19 अस्पताल से डिस्चार्ज
तिथि : 07/08/2020
कोरोना संक्रमित स्थल एवं व्यक्तियों के साथ काम करने वाले,लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस चालक, सफ...
तिथि : 02/08/2020