बिहार में 50 हजार के पार हुए कोरोना के मामले, 2986 नए संक्रमित

City: Select City | Date: 01/08/2020
1236

समय न्यूज़ 24 डेस्क

पटना - प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2986 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 50 हजार का आंकड़ा पार कर गई। अब तक 50987 कोरोना मरीज मिल चुके है. इनमें एक्टिव केस 17 हजार से ज्यादा है। 24 घंटे में 1977 पॉजिटिव स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अब तक 33650 लोग महामारी को पराजित कर चुके हैं।

24 घंटे में 22,745 सैंपल की जांच

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22,745 सैंपल जांच की गई है। जिसमें 2986 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब एक दिन में 22 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच संभव हो गई है.

1977 मरीजों ने कोरोना को हराया

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में रिकवरी दर में तेजी आई है। 66 फीसद लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1977 लोग महामारी को हराने में सफल हुए। जिसके बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 33650 हो गई है।

More News

धनबाद: केंदुआ में जमीन धंसी, मुख्य सड़क पर आई बड़ी दरार, बोकारो-धनबाद मार्ग पर आवागमन ठप
तिथि : 15/04/2026
बलियापुर के भिखराजपुर में उपद्रव के बाद प्रशासनिक हलचल, DC और SSP ने देर रात किया दौरा, दो...
तिथि : 27/03/2026
बंगाल में रेप के दोषी को 10 दिन में फांसी, विधानसभा में बिल पेश, ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्ड...
तिथि : 3/09/2024
पलामू पुलिस ने पांच उग्रवादियों को किया गिरफ्तार,ईंट भट्ठा में पांच वाहनों को जलाने का था ...
तिथि : 25/03/2023
धनबाद कोविड ट्रिटमेंट प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने, मरीजों की संख्या कम बताने के लिए पाटलिपुत...
तिथि : 28/04/2021
धनबाद में 14 कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर लगाया गया कर्फ्यू
तिथि : 20/08/2020
रांची के दिवंगत पत्रकार रामानुजम की मौत मामले में एसआईटी का गठन किया जाएगा
तिथि : 13/08/2020
धनबाद में 68 वर्षीय बुजुर्ग, 62 वर्षीय महिला सहित 8 हुए कोविड -19 अस्पताल से डिस्चार्ज
तिथि : 07/08/2020
कोरोना संक्रमित स्थल एवं व्यक्तियों के साथ काम करने वाले,लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस चालक, सफ...
तिथि : 02/08/2020
धनबाद में शनिवार को कोरोना विस्फोट 73 नए संक्रमित मरीज मिले, अब तक 14 मौत
तिथि : 01/08/2020