बिहार: युवक की मौत के बाद थाने पर पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग, लाठीचार्ज

City: Patna | Date: 17/05/2018
1218

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में बारुण-नवीनगर रोड में डिहरा छौर के पास ट्रैक्टर से कुचल कर 20 वर्षीय युवक गौतम कुमार की मौत हो गई। गौतम बारुण थाना क्षेत्र के ही नीम टोला गांव का रहने वाला था। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी बीच सैकड़ों की संख्या में लोग बारुण थाना पहुंच गए और वाहन पर रखे शव को उतार कर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसके बाद बारुण थाना क्षेत्र का इलाका रणभूमि में बदल गया। भीड़ और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। भीड़ ने जहां जम कर पथराव किया वहीं पुलिस ने लाठी चटकाई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है। स्थानीय लोगों का कहना था कि गौतम की मौत अवैध रूप से बालू लादकर भाग रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई है। प्रत्येक दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। 

More News

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023
बिहार मुखिया प्रत्याशी के प्रचार के दौरान बाइक रैली मे दो पक्ष आपस में उलझे , लोगो ने भागक...
तिथि : 18/07/2021
तीन बदमाशो ने छात्रा का अपहरण कर किया गेंगरेप, पुलिस को झाड़ी में कराहती मिली युवती
तिथि : 17/10/2021
तेजस्वी जी मुख्यमंत्री का ताज कांटो भरा होता है, बड़े भाई तेज बोले मैं तो किंगमेकर की भूमिक...
तिथि : 15/10/2021