हाजीपुर में उग्र ग्रामीणों ने दफ्तर में घुसकर BDO साहब को पीटा, मामला दर्ज

City: Patna | Date: 18/05/2018
1217

हाजीपुर : बिहार में वैशाली के पटेढ़ी बेलसर ब्लॉक परिसर में उस समय अफरातफरी मच गयी जब काफी संख्या में जुटे उग्र ग्रामीणों ने कार्यालय में घुसकर बीडीओ अशोक कुमार की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने वालों में महिलाएं और पुरुष शामिल थे. बीडीओ की सरेआम पिटाई के कारण ब्लॉक परिसर में हंगामा खड़ा हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि हर घर जल नल योजना में बीडीओ ने स्थानीय मुखिया की मिली भगत से लाखों का गबन किया है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर ग्रामीणों को वहां से हटाया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीओ और मुखिया द्वारा मिलीभगत कर नल-जल योजना में घपलेबाजी की गयी है, जिसके चलते अभी तक योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका है. ग्रामीणों का यहां तक कहना है कि वार्ड सदस्य से जबरन ब्लैंक चेक पर साइन करा लिया गया और राशि की घपलेबाजी की गयी है.

More News

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023
बिहार मुखिया प्रत्याशी के प्रचार के दौरान बाइक रैली मे दो पक्ष आपस में उलझे , लोगो ने भागक...
तिथि : 18/07/2021
तीन बदमाशो ने छात्रा का अपहरण कर किया गेंगरेप, पुलिस को झाड़ी में कराहती मिली युवती
तिथि : 17/10/2021
तेजस्वी जी मुख्यमंत्री का ताज कांटो भरा होता है, बड़े भाई तेज बोले मैं तो किंगमेकर की भूमिक...
तिथि : 15/10/2021