बिहार मुखिया प्रत्याशी के प्रचार के दौरान बाइक रैली मे दो पक्ष आपस में उलझे , लोगो ने भागकर बचाई जान

City: Patna | Date: 18/07/2021
1258

समय न्यूज़ 24 डेस्क

गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड की बहसा पिपरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के प्रचार के दौरान रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दरअसल, रविवार को बाइक रैली निकाली गई थी, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे. एक-एक कर सभी गांवों से होकर रैली गुजर रही थी. बाइक रैली में नारे भी लगाए जा रहे थे. बाइक रैली जब पहरी गांव पहुंची उस वक्त भी स्थिति सामान्य थी. 
पहरी गांव के पहाड़ पर मंदिर में पूजा करने जैसे ही सभी पहुंचे तो वहां दूसरे पक्ष से दर्जनों लोगों ने लाठी डंडा लेकर खदेड़ना शुरू कर दिया.बाइक रैली में शामिल लोग जब तक पूरा मामला समझ पाते कि पथराव भी होने लगा. कई लोग बाइक लेकर भागे तो वहीं कुछ लोग जान बचाने के लिए खेतों में दौड़ पड़े. 
वहीं, जो लोग पकड़े गए उसकी जमकर धुनाई कर दी गई. घटना की सूचना के बाद फतेहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया.

More News

करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023