राजधानी राँची में सड़क किनारे गूंजी किलकारी,कचड़ा चुनने वाली महिला ने दी बच्ची को जन्म,मुहल्ले की महिलाओं ने दिखायी मानवता

City: Ranchi | Date: 26/03/2023
89

समय न्यूज़ 24 डेस्क

राजधानी राँची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के जोहार नगर में एक महिला ने सड़क के किनारे बच्ची को जन्म दी है।बताया जा रहा है कि इलाके की एक महिला सुबह सुबह कचड़ा चुनने निकली थी।इसी दौरान बिरसा चौक के आसपास की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगा।महिला ने आसपास की एक महिला को आवाज लगाई।महिला की स्थिति देखकर आसपास की महिला दौड़ी और डिलीवरी सड़क किनारे ही कराया।

इधर कुछ लोगों ने इसकी जानकारी तुरन्त पुंदाग ओपी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार मौके पर पहुँचे और तुरन्त एम्बुलेंस बुलाकर महिला और बच्चे को सदर अस्पताल भेजा है।महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी।वहीं जच्चा बच्चा दोनों ठीक है।
इस सम्बंध में स्थानीय महिलाओं ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7.30 बजे कचड़ा चुनने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने लगा।महिला अचानक छटपटाने लगी।कुछ महिलाएं दौड़कर गई तो प्रसूता ने बताई की उसे बहुत दर्द हो रहा है।ऐसे में महिलाएं प्रसूता को लेकर थोड़ी दूर गए थे,तभी दर्द और बढ़ा,फिर अन्य महिलाओं के साथ साड़ी का घेराबंदी कर महिला का सुरक्षित डिलीवरी करा दी गई है।घटना पता चलने के बाद थाना प्रभारी एम्बुलेंस लेकर पहुंचे और महिला को सदर अस्पताल ले गए हैं। फिलहाल जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य बताया जा रहा है।

More News

टीपीसी उग्रवादियों के साथ राँची और हजारीबाग पुलिस की मुठभेड़,एक उग्रवादी गिरफ्तार
तिथि : 25/03/2023
एक बंद घर का ग्रिल तोड़ 70 लाख के जेवरात की चोरी,पूरा परिवार गया था श्राद्ध कार्यक्रम में ...
तिथि : 25/03/2023
राजधानी मे सिमेंट दुकान का शटर तोड़ 50 हजार नगद व 40 चांदी के सिक्के चुरा ले गए चोर
तिथि : 25/03/2023
कंटेनर में छुपाकर 38 क्विंटल डोडा ले जा रहा था,जांच में पकड़ाया,तस्कर और चालक फरार,स्कॉट कर...
तिथि : 25/03/2023
सरहुल जुलूस में शामिल होने से प्रेमी ने रोका, छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रेमी गि...
तिथि : 25/03/2023
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज 17 मार्च को झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे
तिथि : 17/03/2023
राँची मे तेज हवा के साथ बारिश, पोल गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त
तिथि : 16/03/2023
झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन 14 जिलों में हो सकती है भारी बारिश,
तिथि : 15/03/2023
झरिया विधायक ने विस में उठाया एसडीआरएफ गठन में विलंब का मुद्दा
तिथि : 13/03/2023
कांग्रेस का केंद्र पर हमला कहा-अडानी समूह पर मेहरबान सरकार
तिथि : 13/03/2023