आरटीपीजीआरए के 2 वर्ष पूरे, बोले नीतीश- इस कानून का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक करने की जरूरत

City: Patna | Date: 05/06/2018 SamayNews24 Desk
1296

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम कानून (आरटीपीजीआरए) से लोगों की शिकायतों का निपटारा तय समय पर हो रहा है. यह अच्छी बात है, लेकिन इस कानून में जिन-जिन विभागों या अधिकारियों या मामलों के खिलाफ शिकायतें आयी हैं. उन बिंदुओं या सिस्टम को पूरी तरह से दुरुस्त करने की सख्त जरूरत है. ताकि लोगों को छोटी और सामान्य जरूरत के मामलों के लिए शिकायत करने नहीं आना पड़े. जिलावार शिकायतों को चिन्हित करके उसके आधार पर संबंधित विभाग में व्यवस्था को हर तरह से ठीक करके उचित कार्रवाई की जायेगी.

मुख्यमंत्री आरटीपीजीआरए के क्रियान्वयन के दो वर्ष पूरा होने पर सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सिस्टम को हर तरह से आइडियल नहीं बनाया जा सकता है. सरकार में सभी तरह के लोग हैं, कोई दायें देखता है, तो कोई बायें. इस वजह से आरटीपीजीआरए के तहत जितनी भी तरह की शिकायतें अब तक आ चुकी हैं. उसके आधार पर विभिन्न विभागों में सुधार के लिए आंतरिक स्तर पर सुधार करने की जरूरत है. इससे सिस्टम दुरुस्त करने में मदद मिलेगी. आम लोगों की शिकायतें दूर होंगी, तभी लोगों का भरोसा प्रशासनिक तंत्र हो सकेगा

More News

मोकामा झड़प मामला: अनंत सिंह के करीबी छोटू सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में, जक्कनपुर थाने...
तिथि : 23/10/2026
करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023