सावन में तेजप्रताप का शिव अवतार, त्रिशूल-डमरू-शंख के साथ कांवड़ लेकर हुए रवाना

City: Patna | Date: 31/07/2018
1236

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अक्सर अलग-अलग अवतारों में नजर आते हैं. सावन के महीने में तेजप्रताप अब भगवान शंकर की भेषभूषा में नजर आए हैं.मंगलवार को आरजेडी नेता तेजप्रताप अपने समर्थकों के साथ पटना से कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हुए. इस दौरान वे भगवान शंकर के भेष में दिखे. वो हाथ में त्रिशूल, डमरू और मंडल भी लिए थे. साथ ही शरीर में भभूत भी लगाए हुए थे और रुद्राक्ष के माला पहने हुए थे.तेजप्रताप कांवड़ लेकर सुल्तानगंज से 120किमी पैदल चलकर देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाएंगे. उन्होंने देवघर रवाना होने से पहले मंदिर में भगवान शंकर की पूजा की और शंख बजाया. तेजप्रताव के साथ उनके समर्थक भी काफी संख्या में मौजूद थे.

तेजप्रताप का कहना है कि वो अपने पिता लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र और बिहार की खुशहाली की कामना लेकर बैद्यनाथ जा रहे हैं. इससे पहले तेजप्रताप यादव कृष्ण के भेष में बासुरी बजाते नजर आ चुके हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मालूम हो कि सावन का महीना शुरू हो गया है और देशभर में लोग कावड़ लेकर भगवान शंकर को जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं. ऐसे में भला बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कैसे पीछे रहते? उन्होंने भी भगवान शिव का रूप धरा और अपने समर्थकों के साथ चल पड़े देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए. वो वहां पहुंचकर भगवान शंकर को जल चढाएं और पूजा करेंगे।

More News

करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023