माओवादियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,गुरदरी के लोदापाठ जंगल मे छापा मार भारी मात्रा में हथियार, कारतूस बरामद

City: Ranchi | Date: 04/03/2018
1218

गुमला व लोहरदगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बार फिर माओवादियों को भारी क्षति पहुँची। गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक गुमला व पुलिस अधीक्षक लोहरदगा द्वारा गठित टीम ने शनिवार की सुबह गुरदरी थाना के लोदापाठ गांव स्थित जंगल में छापामारी कर भारी मात्रा में राइफल, कारतूस, मैगजीन, हैंड ग्रेनेड डेटोनेटर, मैगजीन पाउच, राइफल का स्पेयर पार्ट्स और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बतलाया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की भाकपा माओवादी संगठन द्वारा पुलिस को व्यापक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से हथियार, कारतूस, गोला बारूद छिपाकर जंगल में रखा गया है। इस पर गुमला व लोहरदगा पुलिस द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया गया।बरामद हथियार में कार्बाइन राइफल मैगजीन एक पीस, 315राइफल मैगजीन एक पीस, 9 mm का गोली 85पीस,  315बोर का गोली 77पीस, हैंड ग्रेनेड 02पीस, डेटोनेटर 2पीस, मैगजीन पाउच 2, राइफल का स्पेयर पार्ट्स और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है
टीम में CRPF 218 बटालियन के कमांडेंट राकेश चंद्रा, डिप्टी कमांडेंट विशाल सिंह अपनी टीम के साथ, 158 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट आर फिलीप अपनी टीम के साथ, 209 कोबरा के कमांडेंट जिया उल हक, असिस्टेंट कमांडेंट अभिमन्यु अपनी टीम के साथ, अपर पुलिस अधीक्षक लोहरदग्गा, गुमला अभियान  एएसपी सरोज कुमार, गुरदरी थानेदार काजल दुबे अपनी टीम के साथ शामिल थे। एसपी ने टीम को बधाई दी।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026