झारखंड में JMM के नेतृत्व में लड़ा जायेगा विस और लोस का चुनाव

City: Ranchi | Date: 07/03/2018
1234

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा कि राहुल गांधी ने वादा किया है कि (झारखंड में) आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव JMM के नेतृत्व में लड़े जाएंगे.गौरतलब है कि राज्यसभा में तीन मई को कांग्रेस के प्रदीप बलमुचु और झामुमो के संजीव कुमार का कार्यकाल पूरा हो रहा है. दो सीटों के लिए होने वाला यह चुनाव विपक्षी एकता के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है, क्योंकि दोनों ही सीटों से विपक्ष का शक्तिपरीक्षण होने वाला है. खबरों के मुताबिक हेमंत सोरेन अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आर पीएन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार से मुलाकात की थी. उधर हेमंत के इस फैसले के साथ झाविमो ने हामी भर दी है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026