रिम्स दुष्कर्म मामला झावियुमो ने स्वास्थ्य मंत्री तो एबीवीपी ने रिम्स निदेशक का पुतला फूंका

City: Ranchi | Date: 09/03/2018
1218

रिम्स में महिला दिवस के दिन मरीज की महिला परिजन के साथ हुए अभद्र व्यवहार के खिलाफ झारखंड विकास युवा मोर्चा (झावियुमो) ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का पुतला फूंका। केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में पार्टी ने पीड़िता को न्याय और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं किये जाने पर झाविमो उग्र आंदोलन करेगा। रिम्स की चरमराई व्यवस्था को लेकर महिलाओं ने भी रोष प्रकट किया है। पुतला दहन में महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष शोभा यादव, केंद्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह, विभा पासवान, सूरज टोप्पो श्वेता पांडेय, अभिजीत दत्ता, दिलीप गुप्ता, मोहन तिर्की, मोनू विश्वकर्मा, योगेश कुमार, सुनील यादव, सुरेश शर्मा, निर्मला देवी, संतोष यादव, अमित रजक, उपेंद्र सिंह, अभिषेक आनंद, विनीता मुंडा, गीता नायक, सोनू यादव, नीरज सिन्हा, मनोज कुमार, अनूप तिवारी मौजूद थे।एबीवीपी ने शुक्रवार को अलबर्ट एक्का चौक पर रिम्स निदेशक का पुतला दहन किया। परिषद के मोनू शुक्ल ने बताया कि रिम्स में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक है। एक ओर जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है। वहीं दूसरी ओर रिम्स प्रबंधन के गैर जिम्मेदराना हरकत के कारण महिला के साथ घटना घटती है। परिषद के कौशल शर्मा ने मांग की है कि 24 घंटे के अंदर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और महिलाओं की सुरक्षा के अलग से इंतजाम किए जाए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो चरणबद्ध तरीके से रिम्स निदेशक के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026