दुमका कोषागार केस में लालू प्रसाद समेत 19 लोग दोषी करार

City: Ranchi | Date: 19/03/2018
1217

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ गई है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में लालू प्रसाद समेत 19 लोगों को दोषी करार दिया गया है। जबकि इसी मामले के आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र समेत 12 लोगों को बरी कर दिया गया। अदालत ने दोषियों के खिलाफ सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 21, 22 और 23 मार्च की तिथि निर्धारित की है। अदालत ने कहा है कि सजा के बिंदु पर सुनवाई वीडियो काफ्रेसिंग से होगी। यह मामला दुमका कोषागार कांड संख्या आरसी 39ए-96 से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से संबंधित है। 

लालू इसके पहले चारा घोटाला के तीन मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं। वे रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे हैं। लालू चारा घोटाला के दो अन्य मामलों में भी आरोपित हैं, जिनकी सुनवाई चल रही है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने सोमवार को दिन के एक बजे कार्रवाई शुरू की। अदालत ने कहा कि अलफाबेटिकल फैसला सुनाया जाएगा। इसके बाद अदालत ने लालू प्रसाद समेत सभी 19 आरोपियों को धारा 120(बी), 409, 418, 476, 468, 471
आइपीसी की धारा 12(2),13(1) सी एंड डी के तहत दोषी करार दिया है। 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026