ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश, पायलट की हालत गंभीर

City: Ranchi | Date: 20/03/2018
1239

ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर आज दोपहर भारतीय वायु सेना का प्लेन क्रैश हो गया है। भारतीय वायुसेना का विमान हॉक एडवांस ट्रेनर जेट ओडिशा के मयूरभांज जिले में क्रेश हुआ है। इस हादसे में पायलट की जान बाल-बाल बच गई है लेकिन उन्हें कुछ गंभीर चोटे आई हैं। बता दें कि जिस वक्त से हादसा हुआ उस वक्त विमान खड़गपुर के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर ट्रेनिंग में था। हादसे के जांच के आदेश में दिए जा चुके हैं। जमशेदपुर के बहरागोड़ा से आठ किलोमीटर दूर महुलडांगरी में भी मंगलवार को दोपहर एक प्रशिक्षु लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हालांकि प्लेन का पायलट पैराशूट से उतर कर सुरक्षित बच गया। पायलट का नाम अरविंद कुमार है।

यह प्लेन कलाईकुंडा एयरबेस से नियमित उड़ान पर था। इसी दौरान महुलडांगरी में स्वर्णरेखा नदी के ठीक ऊपर विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी। प्रशिक्षु पायलट इमरजेंसी बटन दबाकर पैराशूट से उतर गया। उसके साथ उड़ान भर रहे एक अन्य प्रशिक्षु लड़ाकू विमान के पायलट ने कलाईकुंडा एयरबेस पहुंचकर इसकी सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त विमान के ट्रेनी पायलट को पैर और सिर में हल्की चोटें आई हैं।

 

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026