अलीमुद्दीन अंसारी हत्याकांड में सभी 11 दोषियों को उम्रकैद

City: Ranchi | Date: 21/03/2018
1235

देशभर में चर्चित अलीमुद्दीन हत्याकांड में रामगढ़ कोर्ट ने सभी 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट का यह फैसला घटना के ठीक 8 माह 22वें दिन पर आया। मामले की सुनवाई रामगढ़ व्यवहार न्यायलय के एडीजे दो ओमप्रकाश की अदालत में चल रही थी। अदालत ने बीते 16 मार्च को 12 में से 11 आरोपियों को दोषी करार दिया था, जबकि एक आरोपी को नाबालिग होने के कारण उसका मामला जुवेनाइल बोर्ड में भेज दिया था। कोर्ट ने फैसले के लिए 21 मार्च की तिथि निर्धारित की थी।

अपने निर्धारित समय पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी 11 दोषियों छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा और संतोष सिंह के अलावा भाजपा नेता नित्यानंद महतो, विक्की साव, सिकंदर राम, उत्तम राम, विक्रम प्रसाद, राजू कुमार, रोहित ठाकुर, और कपिल ठाकुर को धारा 147, 148, 427/149, 135/149, 302/149 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसला सुनते ही कोर्ट में मौजूद आरोपियों के परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। हालांकि, सजा पाने वालों ने कहा कि जिला पुलिस ने जबरन उन्हें मामले में दोषी बना दिया। वे मामले को ऊपरी कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने यह विश्वास जताया कि ऊपरी कोर्ट में उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026