भारत के विकास में झारखण्ड का भी अहम योगदान, अमेरिका राज्य के विकास में साझेदार बनने को तैयार: केनेथ जस्टर अमेरिकी राजदूत

City: Ranchi | Date: 22/03/2018
1221

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड देश के तेजी से तरक्की करने वाले राज्यों में एक है। यहाँ हर क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। ये बातें उन्होंने अमेरिकी राजदूत श्री केनेथ जस्टर से मुलाकात के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड काफी समृद्ध राज्य है। यहाँ देश का 40 प्रतिशत खनिज संपदा है। साथ ही बड़ी मात्रा में वनोपज भी होते हैं। यहाँ के लोग सीधे सरल और मेहनतकश है। झारखंड लोगों को समृद्धशाली बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के विकास में अमेरिका से सहयोग की अपेक्षा है।

 अमेरिकी राजदूत श्री जस्टर ने कहा कि भारत तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 4 साल में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत की तरक्की में झारखंड का भी योगदान है। अमेरिका राज्य के विकास में साझेदार बनने को तैयार है।बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी, गृह सचिव श्री एस के जी रहाटे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सचिवालय, राँची

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026