नक्सली और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सली कैंप नष्ट

City: Ranchi | Date: 09/12/2018
1226

लोहरदगा किस्को थाना क्षेत्र के भूसाखाड़ जंगल में शनिवार के शाम में हुए है माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ता और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आज पुलिस के द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में जहां कई जगह खून के छींटे मिले हैं जिससे संभावना जताई जा रही है कि कई नक्सली गोलीबारी में घायल हुए हैं।वहीं पुलिस ने नक्सलियों के लैंडमाइंस बनाने में काम आने वाले बारूद सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।शनिवार हुए मुठभेड़ में नक्सली घने जंगलों का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भाकपा माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू के हथियारबंद दस्ते के लोहरदगा के किस्को और पेशरार के जंगलों में घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया,पुलिस की टीम जैसे ही किस्को थाना क्षेत्र के भूसाखाड़ जंगल में पहुंची,वैसे ही नक्सलियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी थी।जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल और अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।भूसाखाड़ जंगल में शनिवार को हुए मुठभेड़ जब जब पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो मुठभेड़ स्थल पर पुलिस को खून के धब्बे मिले हैं.जिससे नक्सलियों को घायल होने की संभावना जताई जा रही है.  नक्सलियों के कई सामान बरामद किए गए है .जिसमें लैंड माइंस तैयार करने का बारूद, लैंड माइंस को विस्फोट करने के उपयोग में लाया जाने वाला बैटरी, नक्सली पोशाक, बैग, नक्सली डायरी, मोबाइल चार्जर, मैजिक चार्जर व अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026