सगाई के बंधन में बंधे दीपिका और अतनु दास, आशीर्वाद देने पत्नी संग पहुंचे अर्जुन मुंडा

City: Ranchi | Date: 10/12/2018
1220

रांची : तीरंदाज दीपिका और अतनु दास सगाई के बंधन में बंध गए. रातू चट्टी रांची स्थित दीपिका के घर पर, घरेलू वातावरण में हुई सगाई की रस्म में दीपिका के मेंटर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा आशीर्वाद के लिए उपस्थित थे. शादी नवंबर 2019 में होगी.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीपिका और कोलकाता के अतनु दास एक-दूसरे के साथ सगाई के बंधन में बंध गए. अतनु की ओर से उनके पिता, भाई और भाभी इस खास मौके पर उपस्थित थे. तो दीपिका के परिवार के अलावा दीपिका के मेंटर अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा दीपिका को आशीर्वाद देने उपस्थित हुए. दीपिका और अतनु के मुताबिक बहुत सोच समझ कर उन्होंने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुनने का फैसला किया है.

इस अवसर पर दीपिका के खास रिश्तेदार और पड़ोसी उपस्थित थे, घर को खूबसूरती से सजाया गया था. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सबसे पहले पूजा की रस्म अदा हुई, फिर बाकायदा अंगूठियां पहनाकर और एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुनने की पहली रस्म अदा कर दी. दीपिका की मां ने कहा कि शादी नवंबर 2019 में होगी और बड़े पैमाने पर होगी.

दीपिका और अपनों ने इस बात से इंकार किया कि 5 साल पहले से ही दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा है. हां यह बात जरूर स्वीकार की कि दोनों एक-दूसरे को दोस्त की नजर से देखते थे. रिश्ता गहरा होता गया, यहां तक की दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुनने का फैसला किया

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026