राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन पर कसा तंज

City: Lucknow | Date: 24/03/2018
1201

यूपी राज्यसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सपा-बसपा गठबंधन पे चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी का अवसरवादी चेहरा देखा है। समाजवादी पार्टी दूसरों से ले सकती है, लेकिन दे नहीं सकती। बीजेपी की जीत को उन्होंने राज्य की जनता की जीत बताया।यूपी राज्यसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योगी ने सपा-बसपा गठबंधन पर करारा हमला किया। योगी ने बिना नाम लिए बसपा को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि समझदार के लिए यह अवसर है कि लगी हुई ठोकर से सबक लेकर संभल जाएं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन स्वार्थों का था। दोनों दलों के स्वभाव कभी मेल नहीं खाते हैं। राज्यसभा में नौ प्रत्याशियों को जिताने में हमारी रणनीति इस स्वार्थी गठबंधन पर भारी पड़ी। इस शानदार जीत के हौंसले के साथ अब हम 2019 के लोकसभा चुनावों में भी अपनी विजय पताका फहराएंगे। हमें अपने सहयोगी दल अपना दल और सुहेलदेव पार्टी पर भी गर्व है, जिन्होंने हमें सभी 9 प्रत्याशियों की जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

 

More News

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT की छापेमारी, मिली अधिकारियों के नामों वाली रहस्यमयी डायर...
तिथि : 25/02/2026
102 पार्किंग, 5 लाख से ज्यादा वाहन और 31 पन्ने की एडवाइजरी, महाकुंभ का ट्रैफिक प्लान तैयार
तिथि : 09/01/2025
यूपी में भीषण ठंड के बीच बारिश की भी चेतावनी, 55 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
तिथि : 09/01/2025
नए साल पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे राम नगरी अयोध्या, 2 लाख से अधिक भक्तों ने किया रामलला का...
तिथि : 02/01/2025
सर्वे के दौरान हिंसा, 4 लोगों की मौत, SP समेत 22 पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट-स्कूल बंद
तिथि : 25/11/2024
यूपी मे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा अयोध्या राम मंदिर
तिथि : 15/10/2021
भारत के मानचित्र को गलत दर्शाने पर ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तिथि : 29/06/2021
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन नहीं रहे, यूपी के लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में ली अंत...
तिथि : 21/07/2020
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41471 पहुंची, 1012 की मौत
तिथि : 16/07/2020
कानपुर शूटआउट: एक और आरोपी शशिकांत गिरफ्तार, विकास दुबे के घर से मिली AK-47 और 17 कारतूस
तिथि : 14/07/2020