पलामू : प्रेम-प्रसंग में बड़ी बहन हुई अक्रामक, छोटी बहन और उसके प्रेमी पर किया चाकू से हमला

City: Ranchi | Date: 12/12/2018
1239

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर जब छोटी बहन की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ तो, बड़ी बहन अाक्रामक रुप ले ली. छोटी बहन के साथ-साथ उसके प्रेमी पर चाकू से हमला बोल दिया. घटना के बाद लहूलुहान घायल युवती का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना के बाद युवती का प्रेमी मौके से फरार है.पलामू जिले के जपला सैदाबाद के भुइयां टोली की है. बुधवार की सुबह एक सगी बहन ने अपनी ही बहन को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. उसे बचाने गए प्रेमी सनोज भुईयां भी घायल हो गया. भुईयां टोला के ग्रामीणों ने चिंता कुमारी को इलाज के लिए हुसैनाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके सिर में चाकू से वार किया गया है.

बड़ी बहन को यह नागवार लगता था

जानकारी के अनुसार चिंता कुमारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसकी बड़ी बहन को यह नागवार लगता था. हमेशा चिंता को उसकी बहन ऐसे मामलों से दूर रहने की सलाह देती थी, लेकिन जब उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसने चाकू से प्रहार कर अपनी बहन और प्रेमी को जख्मी कर दिया. इस घटना की सूचना हुसैनाबाद थाना को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026