झारखंड रांची में बिजली की लचर आपूर्ति से जनता परेशान

City: Ranchi | Date: 13/12/2018
1213

रांची : झारखंड में बिजली की लचर आपूर्ति से जनता परेशान है. डीवीसी कमांड एरिया के जिलों को छोड़ कर 11  जिलों में 10-10घंटे तक की लोड शेडिंग हो रही है. इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है.  उद्योग व व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण मांग के अनुरूप बिजली की उपलब्धता नहीं होना बताया जा रहा है. कोयले की कमी से टीवीएनएल की एक यूनिट बंद हो गयी है. इस कारण 170मेगावाट कम बिजली का उत्पादन हो रहा है. सिर्फ यूनिट नंबर दो से 206मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है.  वहीं, आधुनिक पावर प्लांट की एक यूनिट भी तकनीकी खराबी के कारण बंद है. इस कारण 80मेगावाट कम बिजली मिल रही है. आधुनिक की दूसरी यूनिट से 103मेगावाट बिजली मिल रही है. बिजली संकट को देखते हुए पानी के कारण बंद सिकिदिरी हाइडल प्रोजेक्ट को भी  12 दिसंबर की शाम दो घंटे (छह से आठ बजे) के लिए चालू किया गया .  इससे 102मेगावाट बिजली मिल रही है.  रात आठ बजे के बाद  इसे नहीं चलाया जा सकता.  राज्य में डीवीसी कमांड एरिया को छोड़कर 1200से 1250मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ती है.  पर उत्पादन 1000से 1100मेगावाट बिजली ही हो पा रही है.  पूरे राज्य में 220 से 300 मेगावाट बिजली की कमी की भरपाई लोड शेडिंग कर पूरी की जा रही है. हालांकि शाम छह बजे के बाद से 170मेगावाट की लोड शेडिंग की जा रही थी. वितरण निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली की कमी को देखते हुए पावर एक्सचेंज से अतिरिक्त 70मेगावाट बिजली 12दिसंबर से खरीदने का निर्णय लिया गया है. लगभग 3.20रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी जायेगी. आज शाम से बिजली आपूर्ति ठीक होने का अनुमान है |

 

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026