62 किलो गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार,उड़ीसा से लेकर आ रहे थे गांजा

City: Ranchi | Date: 14/12/2018
1219

रांची. पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओड़िसा से धनबाद ले जा रहे गांजे की एक बड़ी खेप बरामद किया। तमाड़ इलाके से पुलिस 62किलो गांजे के साथ एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग 20लाख रुपए बताई जा रही है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया गांजा

पंचायत चुनाव को लेकर रांची के ग्रामीण इलाकों में पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग में लगी हुई है। इसी दौरान जमशेदपुर से आ रहे एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर काफी स्पीड के साथ कार को भगाने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर कार को ओवरटेक किया और उसमे बैठे लोगों को सरेंडर करने की हिदायत दी। कार में एक महिला सहित तीन लोग बैठे हुए थे। तीनों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 19बंडलों में लगभग 62किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार गांजा तस्करों ने बताया कि वे लोग ओड़िसा से गांजा लेकर आ रहे थे और इसे धनबाद में सप्लाई करना था। इस काम के एवज में उन्हें 50हजार रुपए मिलने थे।

सेफ्टी के लिए महिला को रखते थे साथ

रांची के ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पकड़े गए तीनों गांजे के कंसाइनमेंट को पहुंचाने का काम किया करते थे। यह लोग महिला को इसलिए साथ रखते थे। ताकि अगर कहीं पुलिस चेकिंग करें तो महिला को देखकर वह उन्हें जाने दे। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें तनवीर आलम और आसिफ इकबाल शामिल हैं। दोनों रांची के डोरंडा इलाके के रहने वाले हैं। पकड़ी गई महिला दोनों की रिश्तेदार है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026