पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने रांची में डीपीएस भागलपुर और डीपीएस ग्रेटर रांची की आधारशिला रखी, कहा- बच्चों को संस्कार भी दे स्कूल

City: Ranchi | Date: 15/12/2018
1229

रांची-भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपने एकदिवसीय दौरे पर रांची हैं । यहां उन्होंने शहर के एक होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत की । कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डीपीएस भागलपुर और डीपीएस ग्रेटर रांची की आधारशिला रखी । आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि डीपीएस ग्रुप के सभी स्कूल काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं । उन्होंने डीपीएस भागलपुर और डीपीएस ग्रेटर रांची के लिए अंगिका डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की । उन्होंने कहा कि स्कूलों का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को पढ़ाना नहीं होना चाहिए बल्कि स्कूलों की यह भी जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों के अंदर संस्कार भरें । अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वह भविष्य को देखते हुए अपनी योजनाएं बनाएं और जीवन में आगे बढ़े इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कई बार याद किया । अपने संबोधन के दौरान प्रणब मुखर्जी ने यह भी कहा कि इन दिनों हम प्रकृति के साथ अंधाधुंध अन्याय करते चले जा रहे हैं जो कि ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि हम खुद को प्रकृति का मालिक समझ बैठे हैं जबकि यह सच्चाई नहीं है । प्रकृति ने हमें सब कुछ दे रखा है लेकिन अगर हम उसे आज बचाकर नहीं रखते हैं तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद हो सकता है ।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026