लालू से मिलकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, अब कहा- तेजस्वी का पूरा साथ दूँगा

City: Ranchi | Date: 19/12/2018
1217

रांची,19 दिसंबर राजनीतिक गतिविधियों में फिर सक्रिय होने के दो दिन बाद तेज प्रताप यादव ने जेल में बंद अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की और दावा किया कि राजद अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी को आगे ले जाने की सलाह दी। राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लालू और तेज प्रताप की मुलाकात दो घंटे से अधिक समय तक चली। चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख इस अस्पताल में अपनी कई बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं।

 बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप अपने छोट भाई तेजस्वी यादव से मतभेद और छह महीने से अधिक समय से अपनी पत्नी से मनमुटाव के बाद से कम सक्रिय थे। यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई महीनों के बाद मैंने अपने पिता से मुलाकात की। मैं भावुक हो गया। मैं उन्हें प्यार करता हूं। मेरे पिता मेरे भगवान कृष्ण, विष्णु और महादेव हैं।’’ उन्होंने दावा कि राजद प्रमुख ने उनसे ‘पार्टी को आगे ले जाने को कहा है।’’ उन्होंने कहा वह तेजस्वी को ‘अर्जुन’ के रूप में देखते हैं और उन्होंने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने की कसम खाई है जिसने महाभारत में अर्जुन के सारथी की भूमिका निभाई थी। तलाक अर्जी के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कुछ नहीं बताया और कहा कि मामला अदालत में लंबित है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026