फाइल फोटो योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि चौधरी जी किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौधरी जी का सपना पूरा कर रहे हैं। 2014 के पहले किसानों की समस्याओं पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था। मोदी जी के आने के बाद इस पर कार्य किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी सरकार ने अब तक करीब 86 लाख किसानों का औसतन 60 हजार रुपये कर्ज माफ किया। 2017 के पहले यूपी में किसानों की फसल नहीं खरीदी जाती थी। पर अब किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जा रहा है। धान की लागत 1000 रुपये होती है, हम किसानों को 1700 रुपये दे रहे हैं।