एफबीबी फेमिना मिस इंडिया में हजारीबाग की स्टेफी पटेल चुनी गईं फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018,मिस फोटोजेनिक और मिस रैंपवॉक

City: Ranchi | Date: 25/03/2018
1221

हजारीबाग की स्टेफी पटेल एफबीबी फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018 चुनी गई हैं। कोलकाता में बीते 22 मार्च की रात ईस्ट जोन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने मिस झारखंड का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान 21 वर्षीया स्टेफी को मिस फोटोजेनिक और मिस रैंपवॉक का खिताब भी मिला।

प्रतियोगिता के दौरान पूर्वी भारत के 13 राज्य की प्रतिभागी चयनित हुईं। इन राज्यों में झारखंड, बिहार, मेघालय, असम, मिजोरम, ओडिशा, मणिपुर, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इसमें झारखंड से तीन प्रतिभागी थीं, जिनका चयन पिछले महीने 25 फरवरी को किया गया था। स्टेफी पटेल से पहले पिछले साल धनबाद की वमिका निधि ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। आगामी जून महीने में पूरे देश (हर राज्य से) से 30 फाइनलिस्ट के बीच फाइनल प्रतियोगिता होगी, जिसमें तीन विजेता फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड चुनी जाएंगी। यही विजेता मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस एशिया पैसेफिक प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के फाइनल के लिए पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री पूजा चोपड़ा स्टेफी की मेंटर बनी हैं।

पिता ने कहा : बेटी पर गर्व है

हजारीबाग के कुम्हारटोली निवासी उनके पिता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उसने यह खिताब जीतकर पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। आशा है कि वह फाइनल में भी खिताब जीतेगी।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026