झारखंड में 5 जनवरी को मोदी की रैली में काले कपड़े पर रोक नहीं, विरोध के बाद फैसला वापस

City: Ranchi | Date: 04/01/2019
1216

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रचार करना शुरू कर दिया है। 5 जनवरी को प्रधानमंत्री झारखंड के पलामू जिले में रैली करेंगे। इस रैली में पहले काली चीजें ना पहनकर आने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन विवाद के बाद अब इसे वापस ले लिया गया है। पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब किसी भी रंग के कपड़े पहनकर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि पिछले आदेश में पुलिस प्रशासन द्वारा आदेश दिया गया था कि प्रधानमंत्री की रैली में काले कपड़े पहनकर नहीं आ सकते हैं। इनमें काले मोजे, बैग, जूते, पर्स और टोपियों तक प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी। इस आदेश का राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी विरोध किया था.।जिसके बाद फैसला वापस लेना पड़ा. हालांकि, पुलिस ने अपील की है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाबलों का सहयोग करने की जरूरत है।

दरअसल, स्थानीय शिक्षकों ने धमकी दी थी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली में काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेंगे। प्रधानमंत्री यहां मंडल बांध सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जोकि वर्ष 1972 से लंबित है। बांध का निर्माण 2500 करोड़ रुपये की लागत से होगा। मोदी इसके अलावा पलामू और गढ़वा जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति के मद्देनजर एक पाइपलाइन की आधारशिला भी रखेंगे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026