रांची : चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए बुधवार को रिम्स से दिल्ली स्थित एम्स भेजा गया.

City: Ranchi | Date: 28/03/2018
1221

शाम करीब 4.30 बजे लालू प्रसाद को रिम्स के कार्डियोलॉजी विंग से कड़ी सुरक्षा में रांची रेलवे स्टेशन ले जाया गया. लालू प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली गये. उनके साथ भोला यादव, अन्नपूर्णा देवी, कामेश्वर बैठा, जनार्दन पासवान, संजय सिंह, असगर अली और रमा तिग्गा भी दिल्ली गये हैं. इससे पहले दिन के 12 बजे जेल अधीक्षक ने रिम्स प्रबंधन को फैक्स के माध्यम से लालू को एम्स ले जाने की अनुमति मिलने की सूचना दी. इसके बाद उनका इलाज कर रही डॉक्टर डॉ उमेश प्रसाद की टीम ने उन्हें छुट्टी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी. तीन पेज का डिस्चार्ज पेपर तैयार किया गया. हाथ जोड़ कर निकले लालू प्रसाद : लालू प्रसाद के एम्स जाने की सूचना मिलते ही रिम्स के कार्डियोलाॅजी विंग में पुलिसकर्मियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गयी. लालू हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन करते बाहर आये. मीडियाकर्मियों ने लालू प्रसाद से कई सवाल किये, पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वह सीधे गाड़ी में बैठ कर स्टेशन चले गये.

कोट : राज्य सरकार लालू प्रसाद के साथ साैतेला व्यवहार कर रही है.

एम्स ले जाने के लिए लालू खुद पूरा खर्च वहन कर रहे हैं. पुलिसकर्मियों का टिकट भी लालू प्रसाद ने ही कराया है. पहले लालू प्रसाद को एम्स ले जाया जायेगा. वहां के चिकित्सकों को अगर लगता है कि किसी अन्य अस्पताल में भेजा जाये, तो वे ही भेजेंगे. - भोला यादव, विधायक राजधानी एक्सप्रेस से हुए रवाना लालू की किडनी में खराबी लालू प्रसाद की किडनी तेजी से खराब हो रही है. इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें तो उनका क्रेटनीन 1.7 है. जीएफआर 33 हो गया है. उनका शूगर लेबल भी बढ़ा हुआ है. वह फिलहाल 12 तरह की दवाएं ले रहे हैं.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026