झारखंड सरकार 10 जनवरी को एक दिन में 1 लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार

City: Ranchi | Date: 08/01/2019
1220

झारखंड सरकार 10जनवरी को एक लाख युवाओं को रोजगार देने की तैयारी में है। इसके लिए रांची के खेलगांव में ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मूर्मु, सीएम रघुवर दास के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हिस्सा लेंगे। इस मौके पर कई नेशनल और इंटरनेशनल प्रतिनिधि भी शिरकत करने वाले हैं।समिट की जानकारी देते हुए झारखंड कौशल विकास के डायरेक्टर रवि रंजन और सीईओ अमर झा ने बताया कि 10जनवरी को खेलगांव में ग्लोबल स्किल समिट-2019का आयोजन होगा। इसमें कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अतिथि शिरकत करेंगे। समिट में मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। समिट में 17देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 12कंपनियों के साथ एमओयू किया जाएगा। समिट तीन चरणों में होगा।

दुबई के एमिरेट्स ड्राइविंग इंस्टीट्यूट के सीईओ अली धावी जावी भी ग्लोबल स्किल समिट में शिरकत करने वाले हैं। दुबई में आयोजित होने वाले एक्सपो 20-20 के लिए 60 हजार ड्राइवरों की जरूरत है। इसके मद्देनजर वे झारखंड में स्किल डेवल्पमेंट सेंटर खोलेंगे। इस समिट में एक लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों ने अपना टारगेट पूरा कर लिया है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026