सीएम ने सभी जिलों के डीसी को दिया निर्देश, पंचायत स्वयं सेवकों को 10 दिन में दें प्रोत्साहन राशि और पहचान पत्र

City: Ranchi | Date: 28/02/2019
1219

सभी डीसी पिछड़ी जाति का सर्वेक्षण कर एक माह में योजना विभाग को भेजें रिपोर्ट*

*पीएम पांच मार्च को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की करेंगे शुरूआत*

*रांची* मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिया गया कि 10 दिनों के अंदर पंचायत स्वयं सेवकों को प्रोत्साहन राशि और पहचान पत्र निर्गत करें. साथ ही पंचायत भवन में एक कमरा पंचायत स्वयं सेवकों को दें. इस दौरान सीएम ने सभी जिलों के डीसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की और इसका स्टेटस भी पूछा. सीएम ने कहा कि अब तक 12 जिलों में पंचायत सेवकों को पहचान पत्र नहीं मिला है. सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने कहा कि पंचायत स्वयं सेवकों से काम करा लिया गया है. लेकिन उनके द्वारा एकत्रित आवेदन जस के तस पड़े हुए हैं. आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है.
एक माह में योजना विभाग को भेजे रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीसी से कहा कि पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण का काम एक माह के अंदर करें. इसकी रिपोर्ट योजना विभाग को भेजें. प्रधानमंत्री पांच मार्च को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की शुरूआत करेंगे. सभी जिलों व प्रखंडों में पांच, छह और सात मार्च को कैंप लगाये. ब्लॉक कॉर्डिनेटर के साथ डीसी बैठक करें. ब्लॉक और डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर से बेहतर सेवा लें.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026