ब्रेकिंग न्यूज़ धनबादः बैंक ऑफ इंडिया की कोलाकुसमा शाखा में दिनदहाड़े 9.5 लाख का डाका

City: Dhanbad | Date: 13/03/2019
1263

 
धनबाद शहर के सबसे अधिक चहल-पहल वाले स्थान बिग बाजार के समीप बैंक ऑफ इंडिया की कोलाकुसमा शाखा में बुधवार को दिन दहाड़े डाका पड़ा। डकैतों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ ही बैंक में उपस्थित ग्राहकों को काबू किया। इसके बाद बैंक का चेस्ट खुलवा कर 9.50 लाख रुपये लेकर आराम से चलते बने। 
 
पिस्टल और बम से लैस थे डकैतः बैंक ऑफ इंडिया की कोलाकुसमा शाखा धनबाद-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर बिग बाजार के नजदीक विनोद गुप्ता के मकान के दूसरे तले पर स्थित है। यह इलाका धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में पड़ता है।  दोपहर बाद करीब दो बजे दस की संख्या में डकैत बैंक में प्रवेश कर गए। डाकेजनी को अंजाम देने वाले डकैत नाइनएमएम की पिस्टल और बम लिए हुए थे। जिस समय अपराधियों ने धावा बोला गार्ड विष्णु देव सिंह लघु शंका करने गया था। सबसे पहले अपराधी सीधे बैंक मैनेजर रंजीत दत्ता की केबिन में पहुंचे। बम दिखाकर उन्हें काबू किया। जैसे ही गार्ड बिष्णु देव सिंह पहुंचे उनकी बंदूक छीन नियंत्रित किया। 
 
सबको एक कमरे में बंद कर घटना को दिया अंजामः  घटना के समय बैंक में आठ ग्राहक थे। अपराधियों ने बम विस्फोट कर सबको उड़ा देने की धमकी देकर नियंत्रित किया। इसके बाद ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया। सभी के मोबाइल फोन भी ले लिए। डकैतों ने दशहत फैलाने के लिए बैंक कर्मचारियों की पिटाई भी की। बैंक मैनेजर और खजांची से लॉकर खुलवाया और 9.50 लाख रुपये लेकर आराम से निकल गए। जाते समय डकैत बैंक में ही दो जिंदा बम छोड़ गए। सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर भी निकाल ले गए। 
तीसरे तले से मिली बंदूकः घटना के दाैरान अपराधियों ने गार्ड बिष्णु देव सिंह की बंदूक छीन ली थी।बंदूक तीसरे तले से बरामद हुई। डकैतों ने जाते समय बंदूक तीसरे तले पर फेंक दी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी किशोर काैशल और सिटी एसपी पीयूष पांडेय पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि डैकतों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमा को सील कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का उद्भेदन और डकैतों की गिरफ्तारी का दावा किया।

More News

नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026
कुसुंडा स्टेशन पर बंद कमरे में लगी आग, जीआरपी ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाने का किया प्रया...
तिथि : 14/08/2026