झारखंड सहित देश के 72 संसदीय सीटों पर मतदान शुरू

City: Ranchi | Date: 29/04/2019
1213

रांची । लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज झारखंड सहित नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटें शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी मतदान जारी है। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है।

भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उसे जीत मिली थी। बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी।

चौथे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, यूपी के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सपा की डिंपल यादव, साक्षी महाराज और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, गिरिराज सिंह, कन्‍हैया कुमार, ललन सिंह, अब्‍दुल बारी सिद्दकी जैसे राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

झारखंड के लोहरदगा, पलामू और चतरा में वोट डाले जा रहे हैं। वर्तमान में ये तीनों सीटें भाजपा के खाते में है। यहां से क्रमश: सुदर्शन भगत, वीडी राम और सुनील कुमार सिंह सांसद हैं। लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत और पलामू में राजद के घूरन राम से मुकाबला है। चतरा में कांग्रेस के मनोज कुमार यादव और राजद के सुभाष यादव मैदान में हैं।

आपके अपने न्‍यूजवेब पोर्टल समय न्यूज़ 24 डॉट कॉम की मतदाताओं से अपील। आप अपना वोट जरूर डालें। देश न‍िर्माण के ल‍िए, बेहतर सरकार के लि‍ए आपका वोट बहुमूल्‍य है। इसे व्‍यर्थ नहीं जाने दें। वोट अवश्‍य दें।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026