धनबाद-बाघमारा विधायक ढुल्लु महतो ने दुमका लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिल भाजपा के पक्ष में मतदान का किया अपील

City: Ranchi | Date: 17/05/2019
1217

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन के समर्थन में वीधायक ढुल्लु महतो ने आज शुक्रवार को दुमका लोकसभा क्षेत्र के सबनपुर , काली पहाड़ी , भीयरडीह , सलगाडीह , मधुबन कई गांवों का भ्रमण कर एक-एक ग्रामीण से मिले और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन व वोट करने की अपील की। विधायक ढुल्लु महतो  ने कहा कि देश एक बार फिर नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व खोज रहा है। यह तभी संभव है, जब भाजपा का एक-एक कैंडिडेट लोकसभा का चुनाव जीतेगा। ऐसे में वोटरों की जिम्मेवारी बनती है कि भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करें। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते देश विकास की नयी इबारत गढ़ रहा है। हर सेक्टर में लोग प्रधानमंत्री के कार्यकाल से खुश हैं। प्रधानमंत्री मोदी ही एकमात्र शख्स है जो किसानों की सबसे ज्यादा चिंता करते हैं । महिलाओं का सम्मान किया है।   उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है। इस दौरान जगह जगह ग्रामीणों ने विधायक  ढुल्लु महतो  का गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026