कोरोना ब्रेकिंग- झारखंड के लिए राहत की खबर 137 लोगों में 117 की रिपोर्ट निगेटिव, 20 की रिपोर्ट आनी बाकी

City: Ranchi | Date: 26/03/2020
1219

रांची : जहां कोरोना का संक्रमण पूरे विश्‍व में तेजी से फैल रहा है. वहीं झारखंड में कोरोना को लेकर गुरुवार को भी राहत देने वाली खबर आई है. गुरुवार को कुल 27 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल की जांच हुई. इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट आ गई है. इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है. 20 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है. कुल मिलाकर अबतक राज्य में कुल 137 लोगों के सैंपल की जांच हुई है, जिसमें 117 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. झारखंड में अबतक कोरोना को कोई भी मरीज नहीं मिला है, जो झारखंड के लिए राहत की बात है.

मगर हमें सजग और जागरूक रहने की जरूरत है. लॉकडाउन का पूरा अनुपालन करना है, ताकि झारखंड में कोरोना का संक्रमण ना फैले. इधर चीन, इटली एवं अन्य देशों से लौटे 801 यात्रियों को आइसोलेशन में रखते हुए उन पर लगातार नजर रखी जा रही है. इनमें से 41 लोगों का 28 दिनों का आइसोलेशन पीरियड खत्म हो गया है. वहीं दूसरी तरफ दूसरे राज्यों से झारखंड लौटे 45,197 लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखते हुए उनपर लगातार नजर रखी जा रही है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026