इलाहाबाद में मजदूरी करने वाले 9 लोग 10 दिनों में पैदल चलकर पहुंचे रांची

City: Ranchi | Date: 31/03/2020
1221

 
रांची : इलाहाबाद में रहकर मजदूरी करने वाले रायगढ़ के 9 लोग कोरोनावायरस को लेकर लॉकडाउन हो जाने से परेशान होकर पिछले 10 दिनों में पैदल चलते हुए मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचने वाले सभी 9 लोग छत्तीसगढ़ स्थित रायगढ़ के रहने वाले हैं। पैदल चलने के दौरान सभी लोग रास्ते में थोड़ी दूर के लिए एक मालगाड़ी का भी सहारा लिया। मालगाड़ी से भुरकुंडा स्टेशन पर उतरने के बाद सभी वहां से पैदल चल दिए। इसी दौरान रांची के कांके स्थित बोड़ेया चौक पर तैनात जवानों ने सभी को रोक लिया और आगे जाने से मना कर दिया। पैदल जाने वाले 9 लोगों में 2 बच्चे व एक महिला भी शामिल है।

रायगढ़ जाने के दौरान बोड़ेया चौक पर पुलिस ने रोका

पुलिस द्वारा रोके गए 9 लोगों में शामिल सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि वे सभी 22 मार्च को इलाहाबाद से रायगढ़ के लिए पैदल निकले थे। इस दौरान भुरकुंडा से थोड़ा पहले एक मालगाड़ी मिली। सभी उस ट्रेन पर सवार होकर भुरकुंडा स्टेशन पहुंच गए। वहां से फिर सभी रायगढ़ जाने के लिए पैदल चल दिए। सुशील ने यह भी बताया कि रास्ते में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयां सामने आई लेकिन सभी को झेलते हुए वे लोग निरंतर आगे बढ़ते गए। फिलहाल पुलिस सभी को रोक कर रखी है और इसकी जानकारी मेडिकल टीम को दी गई है।
 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026