रामगढ़ गुरुनानक पब्लिक स्कूल में राशि गबन के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 31/03/2018
1237

रामगढ़ स्‍कूल का पैसा ग‍बन करने के मामले में कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष बलजीत सिंह बेदी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। रांची रोड निवासी श्री बेदी को श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में राशि गबन के पुराने मामले में हिरासत में लिया गया। उनपर रामगढ़ थाना में (कांड संख्या 312 / 15) धारा 420  और 406 भादवि के तहत मामला दर्ज था। कोर्ट ने श्री बेदी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जानकारी के अनुसार श्री गुरु नानक पब्लिक हाई स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह बेदी ने बलजीत सिंह बेदी पर स्कूल के 15 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाकर रामगढ़ थाने में प्राथमिक दर्ज कराई थी। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान और गुरुनानक स्कूल के चेयरमैन रहते बलजीत सिंह बेदी ने स्कूल के पैसे को गलत तरीके से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर किया था। साथ ही राशि की हेराफेरी की थी। वर्ष 2015 में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान के पद से चुनाव हारने के बाद स्कूल कमेटी के चेयरमैन और बेदी के चाचा सुरेंद्र सिंह बेदी ने उसके विरुद्ध रामगढ़ थाने में गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026