झारखंड में मिला कोरोना का पहला मरीज

City: Ranchi | Date: 31/03/2020
1217

देश में अबतक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1400 से ज्यादा, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 45, सबसे ज्यादा 10 मौतें मुंबई में झारखंड में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। रांची की रहनेवाली युवती में संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि की बाद उसके रिश्तेदारों और मोहल्ला के लोगों को एतिहात के तौर पर होम क्वारैंटाइन में रहने का आदेश दिया गया है। वहीं झारखंड में अबतक कोरोना के 274 संदिग्धों का सैंपल लिया जा चुका है जिनमें से 266 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि आठ के रिपोर्ट का इंतजार है।

रिम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में किया गया है भर्ती

कोरोना वायरस से पीड़ित युवती को रिम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती रांची के खेलगांव की रहनेवाली है। पिछले महीने वो मलेशिया से लौटी है। आने के बाद उसे खेलगांव में क्वारैंटाइन में रखा गया था। उसका सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026