प्रधानमंत्री ने राज्यों को चिकित्सीय संसाधन के लिए सहयोग करने का भरोसा दिया- हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड

City: Ranchi | Date: 02/04/2020
1222

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए

कोरोना को रोकना है तो हमें रुकना होगा। राज्यवासियों को जल्दबाजी नहीं करनी है। खुद की सुरक्षा, अपने परिवार की सुरक्षा और समाज की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेवारी है। इस बात को समझने और खुद में उतारने की आवश्यकता है। हिंदपीढ़ी में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। ऐसी स्थिति में वहां के लोगों का जांच बेहद जरूरी है। बड़े पैमाने पर जांच होगी। सरकार हिंदपीढ़ी में जांच शिविर लगाने पर विचार कर रही है ताकि घर घर जाने की आवश्यकता स्वास्थ्यकर्मियों को न पड़े। मेरा सभी से अनुरोध होगा कि इस कार्य में हिंदपीढ़ी वासी प्रशासन को सहयोग करें। यह उनकी ही सुरक्षा के लिए किया जा रहा कार्य है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। श्री सोरेन प्रधानमंत्री के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

अधिक से अधिक जांच हो, एहतियात बरतने का निदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक जांच हो। यह तय किया जा रहा रहा है। जांच के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस समय एहतियात बरतना अहम है, इसको प्राथमिकता देनी है। वरीय अधिकारियों को इस संबंध में आदेश दिया गया है। बाहर से आनेवाले लोग स्वतः जांच कराएं, इसमें डरने की आवश्यकता नहीं है।

केंद्र सरकार ने सहयोग देने की बात कही

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राज्य के मुख्यमंत्री जुड़े थे। कुछ ही राज्य को प्रधानमंत्री से बात करने व अपने राज्य की स्थिति से अवगत कराने का अवसर मिला। जब झारखण्ड को अवसर मिलेगा तो हम भी अपनी बात रखेंगे। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को चिकित्सीय संसाधन उपलब्ध कराने की बात सामने आई। आर्थिक पहलु पर भी बात हुई। प्रधानमंत्री ने चिकित्सीय संसाधन के लिए मदद करने की बात कही है। साथ ही राज्यों को सलाह दी गई कि वे अपने स्तर से भी दुनिया में कहीं से संसाधनों को मंगा सकते हैं।

उपस्थिति

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित थे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026