CBSE प्रश्न पत्र लीक कांड में अभाविप का चतरा जिला संयोजक हिरासत में

City: Ranchi | Date: 31/03/2018
1220

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला देश भर में चर्चा का विषय बन गया है, वहीं परीक्षार्थियों के लिए कैंसिल किये गए विषय की परीक्षा फिर से देने की मजबूरी है। इस बीच एक बड़ी खबर ये है कि प्रश्न पत्र लीक मामले का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि एबीवीपी का जिला संयोजक निकला, जो एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर मोटी रकम लेकर व्हाट्स एप्प पर परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। लेकिन उसपर अब कानून का शिकंजा कस गया है। चतरा पुलिस ने अभाविप के जिला संयोजक सतीश पांडेय को हिरासत में लिया है। सतीश शहर के जतराहीबाग में स्टडी विजन नामक निजी कोचिंग सेंटर का संचालन करता है। प्रश्न पत्र लीक मामले में हिरासत में लिए गए जवाहर नवोदय विद्यालय व डीएवी के छात्रों की स्वीकारोक्ति व बयान के आधार पर एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने सतीश को हिरासत में लिया है. सतीश के अलावे उसके एक अन्य सहयोगी पंकज सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए जिला संयोजक व एक अन्य सहयोगी की निशानदेही पर एसआईटी ने झारखंड-बिहार के विभिन्न जिलों से दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026